फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तनाव से जिंदगी की जंग हार गए दो युवा, फांसी लगाकर जान दी

Mon, 10 Aug 2020 11:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जलालपुर के हौज गांव में युवक की आत्महत्या के बाद घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में तनाव और बेबसी के आगे दो युवा जिंदगी की जंग हार गए हैं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में फांसी लगाकर दो युवाओं ने अपनी जान दे दी। मौत से कुछ घंटे पहले तक दोनों की दिनचर्या सामान्य थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

पहली घटना जलालपुर थाना क्षेत्र की है। आजमगढ़ के देवगांव निवासिबसुधीर चौहान का पुत्र अमन(22) यहां हौज गांव स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा था। रविवार की शाम अचानक लापता हो गया।


देर रात तक नहीं लौटा तो नानी ने पास पड़ोस के लोगों को सूचना देते हुए अमन की तलाश शुरू की। अमन को ढूंढते हुए लोग घर के ही हिस्से में बने कमरे में गए तो वहां फंदे पर अमन का शव लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए तनाव को जिम्मेदार बताया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर छानबीन में जुटी है। उधर, नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव निवासी चौथी पाल का बड़ा पुत्र धर्मेंद्र(25) ट्रक चालक है।

वह मुंबई में काम करता था। लॉकडाउन के बाद घर आया था। सोमवार की सुबह जगने के बाद वह खेत की ओर गया। लौटने के बाद अपने कमरे में गया। पिता अपनी पान की दुकान पर चले गए थे, जबकि मां बर्तन धुल रही थी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब वह कमरे में गई तो साड़ी से बंधे फंदे पर अमन की लाश लटक रही थी। नेवढ़िया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। अमन की एक वर्ष पहले शादी हुई थी, पत्नी इस वक्त मायके में थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें