फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियो, दो युवकों की जान गई

Sat, 14 Dec 2019 02:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
पलटी पड़ी स्कार्पियो कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार देर रात एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के चकवासु नगर दरगाह में देर रात स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार रंजीत(24) पुत्र हरेंद्र पटेल नगरा थाना क्षेत्र के सुपापाली गांव और विजय(22) पुत्र लाल बहादुर पटेल बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के पलिया खंदवा गांव के निवासी थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोनों स्कार्पियों कार में सवार होकर कहीं जा रहा थे। इसी दौरान दोहरीघाट मार्ग से गुजरते समय दरगाह के करीब चकवासु नगर के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिससे इन दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें