फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी फटने से दो की मौत

Wed, 16 Mar 2016 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पानी की टंकी फटने से हादसा
विज्ञापन
 क्षेत्र के बूड़ापुर स्थित ईंट भट्ठे पर मंगलवार की शाम पानी की टंकी फटने से एक महिला मजदूर और किशोरी की मौत हो गई जबकि एक अन्य किशोरी घायल हो गई। तीनों टंकी के पास ही कपड़े धुल रही थीं। अचानक हुए हादसे में अफरातफरी मच गई। लोगों का कहना है कि पुरानी टंकी में कई दिनों से रिसाव हो रहा था। ऐसे में पानी के  दबाव से टंकी फट गई। 
विज्ञापन


बूड़ापुर स्थित ईंट भट्ठा काफी दिनों से बंद चल रहा था। इधर, दो महीने पहले से क्षेत्र के लालजी यादव ने इस भट्ठे का संचालन कर रहे हैं। मंगलवार की शाम ईंट की पथाई का काम पूरा करने के बाद मजदूर करीब आठ फीट ऊंची पानी की टंकी के पास कपड़ा साफ कर रहे थे। शाम करीब चार बजे अचानक पानी की टंकी दो तरफ की दीवारें फट गईं। इससे वहां मौजूद तीरथ चौहान की पत्नी चंपा देवी (35) और लालो चौहान की पोती रेशमा (12) गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर पर चोटें लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, बुद्धन की बेटी प्रियंका (10) हादसे में घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी नालंदा, बिहार से परिवार के साथ आकर भट्ठे पर मजदूरी करते थे और यहीं रहते थे। सूचना के बाद सीओ सदर रामसेवक यादव और एसओ रोहनिया शिवानंद मिश्रा मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि पानी की टंकी में रिसाव की वजह से यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें