फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ITI के दो छात्रों ने यूकेजी के छात्र का किया अपहरण, मफलर से गला घोंटकर हत्या के बाद मांगी फिरौती

Sun, 03 Jan 2021 05:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
अभिषेक, (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार को दिनदहाड़े अपहृत यूकेजी के छात्र अभिषेक की लाश देर रात खुटहन थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के पास बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में आईटीआई के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

इनमें से एक छात्र कुछ समय पहले तक अभिषेक को ट्यूशन पढ़ाता था। पुलिस का दावा है कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर अभिषेक का अपहरण किया और फिर मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने चोरी के मोबाइल से फिरौती के लिए मैसेज किया था।


एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि शाहगंज बाजार में अभिषेक के घर से कुछ दूरी पर किराए के मकान में रहने वाले शिवम श्रीवास्तव और आकाश कुमार आईटीआई के छात्र हैं। कुछ समय पहले तक शिवम ही अभिषेक को ट्यूशन पढ़ाता था। लिहाजा उसका अभिषेक के घर अक्सर आना-जाना था।

विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार को जब अभिषेक ट्यूशन के लिए घर से निकल तो रास्ते में शिवम मिला और टॉफी दिलाने के बहाने उसे बाइक पर बिठाकर अपने दोस्त आकाश के साथ खुटहन थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव स्थित पानी टंकी के पास ले गए। जब अभिषेक ने शोर मचाना शुरू किया तो दोनों ने मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को वहीं छिपा दिया।

कुछ देर बाद दोनों ने एक मोबाइल फोन छीना। उसमें से सिम निकालकर फोन बेच दी और नया फोन लेकर अभिषेक के पिता दीपचंद को फिरौती के लिए मैसेज किया। वारदात के बाद दोनों घरवालों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आसपास ही घूम रहे थे। शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरी घटना बताई। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

यह है मामला
शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग पर बैंकर्स कॉलोनी निवासी दीपचंद यादव बीबीगंज में पैथोलॉजी चलाते हैं। उनका पुत्र अभिषेक(7) साउथ इंडियन स्कूल में यूकेजी का छात्र था। लॉकडाउन में विद्यालय बंद होने की वजह से पढ़ाई के लिए अभिषेक पास की यादव कॉलोनी में रह रही एक महिला के घर जाकर ट्यूशन पढ़ता था।

शनिवार की सुबह करीब 10 बजे अभिषेक अपने घर से ट्यूशन के लिए गया, लेकिन वहां नहीं पहुंच पाया। काफी देर तक न लौटने पर घर वालों ने खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला। दोपहर करीब तीन बजे पिता के मोबाइल पर मैसेज कर अपहरण की सूचना के साथ सात लाख की फिरौती मांगी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें