फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो दोस्तों ने चुराया था पैसा, 5.25 लाख के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर, महमूरगंज में रहने वाले कूरियर कंपनी के कर्मचारी के पास से चुराए पांच लाख पच्चीस हजार रुपये भेलूपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान बिहार के गया जिले के ढीबर निवासी कुंदन कुमार और नवादा जिले के झिकटिया के संतोष कुमार यादव के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी पीड़ित कूरियर कंपनी के कर्मचारी के दोस्त हैं।
विज्ञापन


बीते 10 अप्रैल को कूरियर कंपनी के कर्मचारी जितेंद्र कुमार ने भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि बीते छह अप्रैल को एक पार्सल देने पर पार्टी से पांच लाख तीस हजार रुपये मिले थे। पैसा अपने कमरे में रख कर वह अपने दोस्त कुंदन के कमरे में खाना खाने चला गया था। वापस लौट कर आया तो पैसा गायब था। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने जांच शुरू की तो जितेंद्र के दोस्त कुंदन और संतोष पर उन्हें शक हुआ। पूछताछ शुरू हुई तो कुंदन ने बताया कि जितेंद्र ने उसे पैसे के बारे में बताया था। इस पर उसकी नीयत खराब हो गई थी। इसीलिए उसने संतोष के साथ योजना बनाकर जितेंद्र के कमरे से पैसा चुरा लिया था। पांच हजार रुपये खर्च हो गए थे और पांच लाख पच्चीस हजार रुपये बचे हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें