फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोनभद्र में वाहन की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

Sun, 20 Dec 2020 11:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के बग्घनाला तिराहे पर शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालांकि दोनो शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।


बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार रेणुकूट की ओर से रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रहे थे। बघानाला तिराहे पर पहुंचने पर पीछे से किसी वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे और फिर उसी वाहन के नीचे दोनों युवक आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर से गुजर रहे वाहन चालकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

उनकी पहचान कराने के लिए पिपरी थाना पुलिस से संपर्क साधा गया है। बता दें कि शनिवार को सुबह थाना क्षेत्र के सोन नदी पुल पर अज्ञात वाहन से एक बाइक सवार की कुचलकर मौत हो गई थी। क्षेत्र में लगातार दो घटनाओं से लोगों में दहशत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें