फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट परीक्षा में नकल करते पकड़े गए बीएचयू के दो छात्र निलंबित, राजस्थान के निवासी हैं दोनों

Tue, 26 Oct 2021 09:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राजस्थान में नीट यूजी परीक्षा में नकल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
kashi hindu vishwavidyalay bhu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के वेटेनरी एंड एनिमल साइंस फैकल्टी के दो छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। दोनों पर राजस्थान में नीट यूजी परीक्षा में नकल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई हुई है। दोनों छात्रों को हॉस्टल, लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पिछले महीने नीट यूजी की परीक्षा में मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले बीएचयू में बैचलर ऑफ वेटेनरी साइंस के छात्रों को नकल करते पकड़ा गया था। बीएचयू प्रशासन की ओर से जारी आदेश में यह बताया गया है कि सनवर मल और अंकित यादव पर की गई कार्रवाई पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे और पशु चिकित्सा विज्ञान संकाय के प्रमुख की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें