फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADG ZONE VARANASI का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकरों ने अकाउंट का नाम और डीपी भी बदल डाली

Tue, 23 Aug 2022 12:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी एडीजी जोन (ADG ZONE VARANASI) का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। जिससे हड़कंप मच गया। कुछ दिन पहले साइबर जालसाजों ने लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट बना दिया था। 
विज्ञापन
एडीजी जोन वाराणसी का ट्विटर हैंडल हैक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर जालसाज ठगी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट के बाद अब जालसाजों ने वाराणसी एडीजी जोन (ADG ZONE VARANASI) का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। अकाउंट को रिस्टोर का प्रयास किया जा रहा है। एडीजी जोन की सोशल मीडिया टीम साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रही है। इसकी शिकायत ट्विटर से भी मेल के जरिए की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि, कुछ दिन पहले साइबर जालसाजों ने लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट बना दिया था। जिसके चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी तक हड़कंप मचा हुआ था। साइबर सेल औऱ फूलपुर थाने में इसकी शिकायत की गई। इस मामले की जांच साइबर सेल कर ही रही थी कि अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन का ट्विटर हैक कर लिया गया। साइबर सेल की टीम ट्विटर को रिस्टोर करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें