वाराणसी के चोलापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अति प्राचीन शिवमंदिर में ग्रामीण जब सुबह दर्शन करने गए तो वहां का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी के चोलापुर से एक हैरान करने वाली खबर आई है। चोलापुर थाना क्षेत्र के रजला स्थित अति प्राचीन शिवमंदिर में किसी ने आपत्तिजनक वस्तुएं रख दी। इसकी जानकारी होने के बाद से ग्रामीणों में बहुत नाराजगी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुओं को निकलवाया।
विज्ञापन
हर दिन की तरह सोमवार शाम को शिवमंदिर में दर्शन करने गए ग्रामीणों ने देखा कि कलश और शिवलिंग को छतिग्रस्त कर उसके पास आपत्तिजनक वस्तु रख दी गई है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो प्रदर्शन किया जाएगा। शिवलिंग भी खंडित है जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है।