फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गोंठा पावर हाउस के पास ट्रक की धुलाई करा रहे चालक की सोमवार की शाम बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश दोहरीघाट की ओर भाग गए। घटना की वजह का पता नहीं चल सका। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर असना निवासी संजय यादव (26) ट्रक चलाता था। वह शाम को पांच बजे के करीब गोंठा पावर हाउस के पास ट्रक की धुलाई करवाने गया था। इसी बीच, चार पहिया वाहन से आए दो बदमाशों ने सीने में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, बदमाश दोहरीघाट की तरफ भाग गए। आवाज सुनकर लोग जुट गए। घायल संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें