पंचकर्म विभाग की ओर से आयोजित सीएमई के उद्घाटन समारोह में निदेशक आयुर्वेद सेवाएं प्रो. एसएन सिंह वाराणसी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 1250 आयुष और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाने हैं। इन नए केंद्रों के खुलने के बाद लोगों को इलाज में और सहूलियत होगी।
प्रदेश भर में 1250 आयुष और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाने हैं। दिसंबर में लोकार्पण किया जाएगा। वाराणसी राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, चिकित्सालय में आयोजित छह दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) के उद्घाटन समारोह में निदेशक आयुर्वेद सेवाएं प्रो. एसएन सिंह ने कहा कि इन नए केंद्रों के खुलने के बाद लोगों को इलाज में और सहूलियत होगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ नई दिल्ली, आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार पंचकर्म विभाग की ओर से आयोजित सीएमई के बारे में कहा कि इससे सतत शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान का पता चलता है। कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर नीलम गुप्ता ने महाविद्यालय की जनोपयोगी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। स्वास्थ्य के संरक्षण हेतु पंचकर्म चिकित्सा को भी उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के पहले और दूसरे सत्र में प्रयागराज के प्रोफेसर जीएस तोमर ने स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद और पंचकर्म की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. विजय श्रीवास्तव, डॉ. रचना निगम, डॉ. अजय कुमार, प्रो. संजय पांडेय, डॉ. विनय मिश्र आदि मौजूद रहे।