फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Road Accident: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवकों की मारी टक्कर, चारों की हुई मौत; जा रहे थे होली मिलने

Mon, 25 Mar 2024 10:02 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले में बाइक सवार चार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों एक ही बाइक पर सवार होकर होली मिलने जा रहे थे।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव के पास सोमवार की रात आठ बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। चारों मृतक एक ही गांव के निवासी हैं।

विज्ञापन


देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि समोगरा गांव निवासी पवन कुमार प्रजापति (21) पुत्र सुरेश कुमार, विकास प्रजापति (21) पुत्र सेवालाल, सोनू प्रजापति (21) पुत्र नंदलाल और छुक्कू सिंह (22) पुत्र लल्लू सिंह चारों एक बाइक पर सवार होकर घर से होली मिलने अपने मित्र के घर जा रहे थे। जैसे ही घर से 500 मीटर दूर पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। 

हादसे में बाइक सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें