फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Hospital: जंग लगे औजार, फटी और खून लगी डेंटल चेयर पर हो रहा इलाज; IMS-BHU की इस फैकेल्टी का हाल

Fri, 10 May 2024 05:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

BHU Hospital: आईएमएस बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में कुछ सीट भी फटी है। इसके अलावा कई सीटों का कंप्रेशर सही तरीके से काम नहीं करता है, इस कारण सीट को जरूरत के हिसाब से उपर-नीचे उठाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
इलाज के लिए प्रयोग होने वाले उपकरणों पर लगी है जंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में मरीजों का इलाज जंग लगे चिकित्सकीय औजारों से किया जा रहा है। इसके अलावा मरीजों के इलाज के लिए लगाई गई डेंटल चेयर भी खराब हालत में हैं। आधे से ज्यादा डेंटल चेयरों में जंग लग गई है, वहीं कई की सीट भी फटी है।

विज्ञापन


जिन औजारों का इस्तेमाल मरीजों की जांच में किया जाता है, उसके सही रख-रखाव न होने से उनमें भी जंग लग गई है। जंग लगने से मरीजों को संक्रमण का खतरा है। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने डेंटल विभाग में पड़ताल की। इसमें ये खामियां सामने आईं।

बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर परिसर में दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय की ओपीडी में डॉक्टर प्राथमिक स्तर पर जांच के बाद दांतों की सफाई और दांत उखाड़ने की सलाह भी देते हैं। ये दोनों प्रक्रियाएं डेंटल चेयर पर लिटाकर की जाती हैं। स्थिति यह है कि पहली और दूसरी मंजिल पर लगी कई डेंटल चेयर में जगह-जगह गंदगी के साथ ही जंग लगती जा रही है।
विज्ञापन


चेयर के बल्ब खराब, दिखते हैं खून के धब्बे
फैकेल्टी में लगाई गई डेंटल चेयर में कई के बल्ब खराब हो गए हैं, कुछ में केवल होल्डर दिख रहे हैं। रेजिडेंट इन डेंटल चेयर पर मरीजों की जांच, इलाज करते हैं। इसके अलावा मरीज के दांत निकालने और जांच आदि करने के बाद सीट कवर पर जो खून लग जाता है, वह भी साफ नहीं किया जा रहा है। कई जगह खून के धब्बे दिखाई दिए।



ट्रे में रखे औजारों में गंदगी, जंग भी लगी
जिस जगह पर मरीजों के दांतों को निकाले जाने, लगाए जाने के साथ ही अन्य चिकित्सकीय काम होते हैं, वहां औजार की स्थिति देखकर हर कोई चौंक जाएगा। बृहस्पतिवार को एक ट्रे में ऐसा औजार रखा था, जिसमें जगह-जगह गंदगी के साथ ही जंग भी दिख रही थी। ऐसा लग रहा था कि लंबे समय से इसकी सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
औजारों के स्टरलाइजेशन के लिए पर्याप्त ऑटोक्लेव हैं, समय-समय पर इसका प्रयोग किया जाता है। संकाय में वार्ड बॉय, नर्सिंग स्टाफ की कुछ कमी है, इस वजह से उपकरणों के रख-रखाव में परेशानी होती है। इसको भी जल्द ही दूर करवा लिया जाएगा। - प्रो. एचसी बरनवाल, संकाय प्रमुख, दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें