फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिकंदराबाद से वाराणसी तक 28 घंटे टॉयलेट में बैठकर यात्रियों ने किया सफर, हुई परेशानी

Wed, 17 Apr 2024 07:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: कंफर्म सीट वाले यात्री भी भीड़ के बीच सफर करने को बाध्य हैं। टॉयलेट तक जाने में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
रेल यात्रियों को हुई काफी परेशानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में भीड़ से इन दिनों यात्री परेशान हैं। पटना के रहने वाले सुमित, अंबिका, रोहित आदि कई ऐसे यात्रियों को ट्रेनों में कंफर्म बर्थ नहीं मिलने से फर्श और टॉयलेट में सफर करना पड़ा। बुधवार की दोपहर सिंकदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच के इन यात्रियों ने 28 घंटे तक टाॉयलेट में बैठकर सिंकदराबाद से वाराणसी कैंट तक की यात्री की। यहां भी उन्हें राहत नहीं मिली और उसी स्थिति में वह दानापुर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


यह हाल सिर्फ सिंकदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस का ही नहीं, बल्की लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों का भी है।

विज्ञापन


12791 सिंकदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस के एस-6 में सिंकदराबाद स्टेशन से मंगलवार की सुबह 9.25 बजे सवार हुए यात्रियों सुमित, अंबिका, रोहित, श्रीनिवासन आदि ने बुधवार की दोपहर 1.30 बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंचे। कुछ यात्री टॉयलेट के अंदर और कुछ टॉयलेट के बाहर फर्श पर बैठे मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें