वाराणसी के दशाश्वमेघ थानांतर्गत मुंशी घाट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से अभिषेक भारती (20) निवासी मंडुवाडीह की मौत हो गई।
वह अपने दोस्तों संग गंगा स्नान कर रहा था। वह थोड़ा आगे चला गया, जहां पानी ज्यादा था। दोस्तों ने शोर मचा कर लोगों को बुलाया। जब तक लोग पहुंचते तब तक युवक डूब चुका था। सूचना पाकर जल पुलिस समेत एनडीआरएफ की टीम पहुंची। काफी प्रयास के बाद युवक का शव मिला।