फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : काशी की सड़कों पर जाम का कहर... ढाई किमी की दूरी तय करने में लगे डेढ़ घंटे; शहर तक जाम में हांफा हाईवे

Sun, 09 Feb 2025 11:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी इन दिनों भीषण जाम की चपेट में है। 10-12 मिनट के रास्तों को तय करने में तीन-चार गुना अधिक समय लग रहे हैं। इस कारण आम के साथ खास लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वाराणसी में राजघाट पुल पर लगा ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के पलट प्रवाह से शनिवार को हाईवे और उससे जुड़े लगभग सभी रास्ते चोक हो गए। हाईवे से लगायत शहर के अंदर और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्ग दिन भर जाम की चपेट में रहे। 

विज्ञापन


राजातालाब से मोहनसराय तक लगभग ढाई किमी की दूरी तय करने में बाइक सवारों को डेढ़ घंटे का समय लगा। वहीं, कार सवार दो से ढाई घंटे में इस दूरी को तय कर पाए। डाफी टोल प्लाजा के आसपास वाहनों की लंबी लाइन रही। 

हाईवे से शहर की ओर जाने वाले मार्गों के आसपास बाहरी गाड़ियों को रोक दिया गया। उन्हें रिंग रोड और हाईवे किनारे पार्किंग स्थल में भेजा गया। जाम के बीच यातायात पुलिस का कंट्रोल रूम का फोन भी दिन भर घनघनाता रहा। वीकेंड होने के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ शहर में अधिक रही। 
विज्ञापन


हर कोई श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन को आतुर रहा। दर्शनार्थियों की लाइन गेट नंबर चार से होते हुए चौक, नीचीबाग, बुलानाला, मैदागिन होते हुए दो किलोमीटर तक लगी रही। बैरिकेडिंग के अंदर दर्शनार्थियों की दो लाइन होने के बाद भी श्रद्धालुओं को 4 से 5 घंटे में दर्शन मिले। 

काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा कालभैरव मंदिर के बाहर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस कारण चौक, दशाश्वमेध और मैदागिन से सटी गलियों में भी भीड़ हो गई। पुलिस ने गलियों से निकलने वाले सभी रास्ते को बंद कर दिया, जिस कारण स्थानीय लोगों और दुकानदारों को काफी समस्या हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें