फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की कपलिंग टूटी, इंजन के नीचे दबकर चालक की मौत, मची अफरा-तफरी

Mon, 05 May 2025 12:09 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ट्रैक्टर-ट्रॉली की कपलिंग टूटने से इंजन अचानक पलट गया और नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार रिंग रोड ऐढ़े स्थित लुलु मॉल के निर्माण में मिट्टी की ढुलाई का काम चल रहा था। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैक्टर-ट्रॉली की कपलिंग टूटने के बाद और इंजन के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। रिंग रोड ऐढ़े स्थित लुलु मॉल के निर्माण में मिट्टी की ढुलाई करते समय हादसा हुआ। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


चाेलापुर थाना क्षेत्र के कोहांसी का रहने वाला सतीश कुमार (20) ट्रैक्टर चालक था। रिंग रोड ऐढ़े स्थित लुलु मॉल का निर्माण चल रहा है। रात में लगभग 12 बजे सतीश ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मिट्टी ढुलाई के लिए पहुंचा। बेसमेंट से मिट्टी लेकर निकलते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच की कपलिंग टूट गई।

इस बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया और सतीश इंजन के नीचे दब गया। साथी मजदूरों ने किसी तरह जेसीबी से इंजन हटवाया और सतीश को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सतीश के भाई आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि इस घटनाक्रम का सीसी कैमरे का फुटेज भी वायरल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि भाई आशीष के प्रार्थना पत्र पर सतीश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें