फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से होगी सेना भर्ती

Wed, 16 Nov 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
army rally
विज्ञापन
छावनी स्थित रणबांकु रे स्टेडियम में 17 नवंबर से पूर्वांचल के छह जिलों की सेना भर्ती शुरू होगी। मंगलवार की शाम तक भर्ती स्थल और आसपास के इलाके में लाइटिंग, बैरीकेडिंग का काम लगभग पूरा कर लिया गया। बुधवार को डीएम, एसएसपी और सेना के अधिकारी अंतिम तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। पहले दिन आजमगढ़ जिले की भर्ती होगी।
विज्ञापन


परिवहन विभाग को भर्ती वाले जिलों से वाराणसी तक अतिरिक्त बसें चलाने के लिए कहा गया है। वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय बनारस समेत 13 जिलों की सेना भर्ती करता है। हर छह माह पर छह जिलों की भर्ती होती है। इस बार 17 नवंबर से छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में भर्ती होनी है। भर्ती कार्यालय के मुताबिक इस बार एक लाख 18 हजार 214 युवकों ने आवेदन किया है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि भोर में दो बजे से टोकन मिलना शुरू हो जाएगा। अभ्यर्थी टोकन और जरूरी कागजात लेकर समय से आएं। दलालों के चक्कर में न पड़ें।

17 नवंबर को आजमगढ़ के बूढ़नपुर, लालगंज और 18 को सगड़ी, निजामबाद, फूलपुर और मेंहनगर तहसील की, 19 को बलिया के बेल्थरारोड, सिकंदरपुर, बांसडीह, बैरिया की, 20 को रसड़ा और सदर तहसील की, 21 को गाजीपुर के जखनिया और मोहम्मदाबाद, 22 को सैदपुर और जमानिया, 23 को गाजीपुर सदर तहसील की, 27 नवंबर को मऊ के घोसी, मधुबन, मऊनाथ भंजन और मोहम्मदाबाद गोहना तहसील की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें