फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मौका मिलल बा, गंगा मइया के दर्शन कर लूं...’

Tue, 15 Nov 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भैसासुर घाट पर अमर जवान ज्योति को नमन करते मॉरीशस के पीएम अनिरुद्ध जगन्नाथ, उनकी पत्नी सरोजनी एवं अन्य।
विज्ञापन

विज्ञापन
‘मुझे मौका मिलल बा, गंगा मइया के दर्शन कर लूं। ई मेरे लिए बड़ी खुशी की बात हौ। गंगा मइया के दर्शन करके हम धन्य हो गए...।’ ये बातें सोमवार की शाम राजघाट पर देव दीपावली महोत्सव में शामिल होने आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ ने कहीं। उन्होंने कहा कि बड़े गौरव और खुशी की बात है कि इस पावन पर्व में शामिल होने का मौका मिला। मां गंगा की पूजा-अर्चना के बाद अपने संबोधन में उन्होंने भोजपुरी का इस्तेमाल किया तो मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।


उन्होंने कहा कि मॉरीशस में छोटा भारत बसता है। हमारे पूर्वज रोजी-रोजगार के लिए गए और वहीं बस गए। आज भी मॉरीशस में पूर्वजों की ओर से धरोहर के रूप मेें प्राप्त यहां की धर्म, संस्कृति और परंपरा का अनुसरण किया जाता है। हम चाहते हैं कि इस परंपरा को मॉरीशस की युवा पीढ़ी जाने और आगे बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज यहां से पवित्र गंगाजल लेकर मॉरीशस गए थे। वहां ‘गंगा तालाब’ है। महाशिवरात्रि के दिन वहां लोग जुटते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि आज देवताओं की दीपावली के उत्सव में शामिल होेकर सुखद अनुभूति हो रही है।
विज्ञापन



केंद्रीय देव दीपावली महासमिति की ओर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने आए मॉरीशस के पीएम अनिरुद्ध जगन्नाथ ने पत्नी सरोजनी जगन्नाथ के साथ गंगातट पर एक घंटे 35 मिनट बिताए। समिति के अध्यक्ष आचार्य वागीश दत्त मिश्र और आयोजक लक्ष्मण सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर संत रविदास मंदिर के ट्रस्टी सतीश कुमार उर्फ फगुनी राम, गोरखनाथ यादव, मनोज मौर्या, अशोक भारती, आरके चौधरी, संदीप जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। विश्व भोजपुरी सम्मेलन और बनारस क्लब की ओर से सोमवार को बनारस क्लब में मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ और उनकी पत्नी सरोजनी जगन्नाथ का सम्मान किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी के पांच सौ और हजार रुपये के नोट को बंद करने के फैसले की उन्होंने सराहना की।
विज्ञापन



मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ और उनकी पत्नी सरोजनी जगन्नाथ ने गंगाजल से आचमन किया और मां गंगा की पूजा अर्चना की। वैदिक ब्राह्मणों ने संकल्प दिलाया और पूजा कराई। सरोजनी जगन्नाथ ने गंगा आरती के लिए दीप प्रज्ज्वलित किया। मंच से उठकर गंगा का स्पर्श कर नमन किया। उन्होंने कहा अद्भुत पल है। यहां आकर मां गंगा के दर्शन करने और इस महोत्सव में शामिल होकर बहुत शांति और खुशी मिल रही है। दंपति ने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें