सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने बताया कि तीन मार्च से संशोधित टिकट दर लागू हो जाएगा। इसके साथ ही साउंड शो हिंदी के अलावा अब अंग्रेजी में भी पर्यटकों को दिखाया जाएगा। हिंदी वर्जन 7 से 7.30 बजे व अंग्रेजी वर्जन शो 8 से 8.30 बजे तक चलेगा।
पुरातात्विक खंडहर परिसर में सात करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से पर्यटन विभाग की स्वर्णिम योजना लाइट एंड साउंड सिस्टम शो का शुभारंभ 10 नवंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल किया था। अमिताभ बच्चन की आवाज में बुद्धम शरणम् गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि मंत्रों के साथ लाइट एंड साउंड का संचालन होता है।