बच्चों को लुभा रहे हैं टॉम एंड जैरी, छोटे भीम के गुल्लक
कश्मीरीगंज के शिल्पी राज कुंदेर ने बताया कि इस समय बच्चे मोबाइल प्रेमी हो गए हैं। वीडियो में वह टॉम एंड जैरी, छोटा भीम सहित कई ऐसे कार्टून देखते हैं। उसी तरह ही उन्हें खिलौने भी चाहिए होते हैं। यह देखते ही काशी के काष्ठ शिल्पी टॉम एंड जैरी के पेन स्टैंड, ज्योमेट्री बाक्स, गुल्लक सहित कई आकर्षक लकड़ी के खिलौने बना रहे हैं। इसके अलावा मोटर कार, आटो, ट्रक, रिक्शा और दाना चुगती हैंगिंग चिड़ियां इत्यादि भी निर्मित किए जा रहे हैं। अब इनको और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाएगा।
बच्चों की अलग-अलग मनोवृत्तियां होती हैं। कुछ बच्चे इलेक्ट्रिक खिलौनों को पसंद करते हैं तो कोई शिक्षा देने वाले खिलौने को पसंद करते हैं। आजकल मारधाड़ व तोड़फोड़ वाले गेम भी चलन में है। यह देखने के बाद बच्चों के अंदर इस तरह की प्रवृत्ति भी उत्पन्न होती है। ऐसे खिलौने न दें। कोशिश हो कि बच्चों को सकारात्मक संदेश देने वाले खिलौने का अधिक निर्माण हो। -डॉ. रविंद्र कुशवाहा, मनोचिकित्सक, मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा