हमले में छह पुलिसकर्मियों को चोट आई है। इसमें चौकी प्रभारी पंकज राय खुद व एसआई पंकज, सिपाही आशुतोष, शिवम, हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह समेत एक अन्य शामिल हैं। सभी घायलों का सीएचसी नरपतपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी पंकज राय की ओर से हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। चौबेपुर थाना प्रभारी विद्याशंकर पांडेय ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पहले भी हुआ पुलिस पर हमला
- 2 अप्रैल 2020 : फूलपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले में इंस्पेक्टर समेत अन्य कई लोग घायल हो गए थे।
- 15 अक्टूबर 2021 : देर रात लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर में पुलिस टीम पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया था। तत्कालीन बीएचयू चौकी प्रभारी दीपक कुमार का हाथ टूट गया था।
- 17 नवंबर 2023 : पिता और भाइयों के साथ ससुरालियों की शिकायत लेकर लालपुर पांडेयपुर थाने पहुंची युवती अपने पति को वहां देखकर उस पर हमलावर हो उठी, बीचबचाव में पुलिसकर्मियों को भी पीट दिया और तोड़फोड़ की गई।
- 7 अप्रैल 2024 : देर रात दशाश्वमेध थाना क्षेत्र गोदौलिया में हिंदू संगठन के लोगों ने चौकी इंचार्ज पर हमला बोल दिया।