संकट मोचन मंदिर में शनिवार को भीड़ भाड़ के बीच दर्शनार्थी का पर्स चुराते एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक आदमपुर का रहने वाला राजेश कुमार है।
चितईपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार को करौंदी मार्ग से एक युवक को गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि चोरी की बाइक पर आरोपी कार का नंबर लिखकर चलता था, ई-चालान नंबर से यह भेद खुला।
चितईपुर एसओ मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि आरोपी करौंदी निवासी चंद्रजीत विश्वकर्मा ने बीते एक दिसंबर को आदित्यनगर स्थित लॉन से अपाचे बाइक चुराई थी और पकड़े जाने के डर से बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर बजरडीहा के बड़ी पटिया निवासी सत्यनारायण के कार का नंबर लिख लिया। बाइक के चेचिस नंबर का मिलान किया तो बाइक शिवपुर तरना निवासी सुशील पटेल की निकली।
पढ़ेंः वाराणसी में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, युवक ने की खुदकुशी