कोरोना के कारण सीमित लोगों को शादी में शामिल होने की अनुमति है। लेकिन अधिकतर लोगों ने शादी की तैयारियां कर ली है। कैटरिंग व्यवसायी रौनक गुप्ता ने बताया कि कोरोना के कारण इस वक्त जिले में जारी सरकारी गाइडलाइन के अनुसार सिर्फ सौ लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है।
पढ़ें: वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से 18 को पीएम मोदी करेंगे संवाद, देंगे यूपी चुनाव में जीत का मंत्र
लॉन संचालक कौशिक अग्रवाल ने बताया कि शादी में मेहमानों की पाबंदी के कारण थोड़ी निराशा है। क्योंकि इतने कम मेहमानों की संख्या में सिर्फ मजदूरों का किराया ही निकलेगा। सजावट करने वाले अंशुल गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण आर्डर कम मिल रहे हैं।