फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर सहित तीन भेजे गए जेल, व्यवसायी को धमका कर मांगे थे 20 लाख रुपए

Fri, 10 Sep 2021 09:43 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गुटखा कारोबारी संजय मौर्य की फैक्ट्री पर फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर बन कर पहुंचे रज्जाक ने अनियमितता की बात कह कर 20 लाख रुपए की मांग की थी। 
विज्ञापन
फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर और उसके दो साथी भेजे गए जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-बाबतपुर एयरपोर्ट रोड स्थित होटल में व्यवसायी से धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर रज्जाक सहित तीन अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया। दो दिन पूर्व होटल से सभी को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


व्यवसायी संजय मौर्य की तहरीर पर फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर रज्जाक उर्फ इशराक उर्फ चिन्ना निवासी बहवल लालगंज प्रतापगढ़, राजेश सिंह निवासी देवगांव आजमगढ़, कृष्ण पाल सिंह निवासी उपेन्द्रा देवगांव आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक इनोवा, तीन स्मार्ट फोन, एक आई कार्ड जिस पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखा हुआ बरामद किया।

पढ़ेंः हथौड़ा मारकर डॉक्टर भाभी की हत्या करने वाले देवर की बीमारी से मौत, जेल से अस्पताल में कराया गया था भर्ती
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी रज्जाक अपने तीन साथियों के साथ बीते मंगलवार को गोइठहां के रहने वाले गुटखा कारोबारी संजय मौर्य की फैक्ट्री पर फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर बन कर पहुंचा और जांच के नाम पर फैक्ट्री में कई लापरवाही गिनाई। 20 लाख रुपये देने पर मामला सेट हुआ। कारोबारी ने पैसा देने के लिए बाबतपुर स्थित एक होटल में बुलाया था। रात में पहुंचे रज्जाक सहित तीन अन्य युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

धर्मस्थल में शरारती तत्व ने लगाई आग, एहतियातन फोर्स तैनात 

बड़ागांव क्षेत्र के गांगखुर्द गांव स्थित धर्म स्थल में बृहस्पतिवार सुबह शरारती तत्वों ने आग लगा दी। धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने पानी फेंक आग पर काबू पाया। इस दौरान आग से धार्मिक पुस्तकें और अन्य कई सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ बड़ागांव जगदीश कालीरमण ने एहतियातन धार्मिक स्थल के पास फोर्स तैनात कर दी है। आग लगाने वाले शरारती तत्वों की पहचान में  पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

साधौगंज में पुलिस चौकी का हुआ उद्घाटन

बड़ागांव थाना अंतर्गत साधौगंज  पुलिस चौकी का उद्घाटन बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने किया। चौकी के अंतर्गत 12 से अधिक गांव आएंगे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि चौकी के खुल जाने से जनता को काफी सहूलियत हाेंगी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें