फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में हादसे: करंट लगने से तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

Mon, 20 Sep 2021 03:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चंदौली जिले में अलगअलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से घरों में कोहराम मच गया है। लोगों की भीड़ लग गई है।
विज्ञापन
मुगलसराय के ओड़वार गांव में करंट से मजदूर की मौत के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सोमवार को बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से घरों में कोहराम मच गया है। सभी घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हैं।

विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओडवार गांव में निर्माणाधीन मकान में गांव का ही मजदूर दीपक(25) सोमवार को काम कर रहा था। मकान का पिलर खड़ा करते समय ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छड़ स्पर्श कर गई। जिसकी जद में आए दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी घटना बबुरी क्षेत्र के टड़िया गांव की है। अलवदिया नसीम शेख(38) घर की बिजली ठीक कर रहा था। करेंट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं, तीसरी घटना बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव की है। जहं दुकान का शटर उठाते समय करेंट से युवक की सांस थम गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें