वाराणसी के अन्नपूर्णा मंदिर के प्रांगण में शनिवार को महंत शंकर पुरी ने ललिता सहस्रनामम सरल अनुवाद एवं भावार्थ नामक पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक पीएस वेंकटरमणन ने कहा कि ललिता सहस्रनामम का पारायण दक्षिण भारत एवं अनेक राज्यों में नियमित अनेक घरों में किया जाता है।
वेंकटरमणन इस ग्रंथ का भावार्थ अंग्रेजी में भी कर चुके हैं। प्रसिद्ध उद्यमी धीरज शर्मा ने पुस्तक का मुद्रण एवं वितरण करेंगे। इस दौरान अरविंद मिश्र, गुलशन कपूर, प्रवीण तिवारी, मीनल पाठक शर्मा, रितेश पंड्या, निशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।