वाराणसी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्री-आचार्य में दाखिले की तिथि को तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। अंतिम दिन बुधवार को भी साहित्य व व्याकरण को छोड़कर अन्य विभागों में अभ्यर्थियों का टोटा रहा। इसे देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों को तीन दिनों का मौका दे दिया है।
छात्र अब 27 नवंबर तक काउंसिलिंग करा सकेंगे। संपूर्णानंद में तीन दिनों तक चली काउंसिलिंग में विद्यार्थियों की कम संख्या को देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 1179 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
शास्त्री में 779 व आचार्य में 400 आवेदक शामिल हैं। अंतिम दिन बुधवार को साहित्य और व्याकरण 60-60 सीटें भर गईं। मीमांसा में तो आवेदकों की संख्या शून्य है। वहीं शास्त्री के 11 विभागों में आवेदकों की संख्या छह से भी कम हैं। ऐसे में करीब 50 फीसदी सीटें फिर से खाली रहना तय माना जा रहा है।