पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने मथुरा पुलिस से संपर्क करते हुए छात्राओं को बरामद कराया। मथुरा सिटी की कोतवाली पुलिस ने सकुशल छात्राओं को बरामद करते हुए कमिश्नरेट पुलिस को सूचना दी।
भेलूपुर पुलिस ने उनके परिजनों को अवगत कराते हुए पुलिस की एक टीम छात्राओं को वापस लाने के लिए मथुरा भेजी। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि वह पढ़ाई और परीक्षा के तनाव में आकर वृंदावन जा रही थीं। मथुरा पुलिस छात्राओं की देखरेख कर रही है।