बलिया के नरही में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र से 3 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से नौ दो ग्यारह हो गए।
संचालक राम कुमार के अनुसार शाम को लगभग सात बजे के आसपास जब वह दिनभर के व्यवसाय के आधा शटर गिराकर हिसाब कर रहा था, तभी तीन लोग पहुंचे और जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक उसके मुंह पर कपड़ा बांध उसका हाथ पैर बांध दिया। और लगभग तीन लाख 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।