फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में छह पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा तिथि में होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में सत्र 2021-22 में यूजी के छह पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जाएगा। इसमें से एक की नई तिथि का एलान हो गया है जबकि पांच पाठ्यक्रमों में बदली तिथि की घोषणा होनी बाकी है। एनटीए यानि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा वाले दिन ही अन्य परीक्षाओं की तिथि लड़ने की वजह से ही बदलाव का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में 28 सितंबर से चार अक्तूबर तक होने वाली परीक्षा के पहले दिन यूजी, पीजी मिलाकर कुल 48 पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं तीन पालियों में निर्धारित समय सारिणी से कराई जाएंगी। एनटीए की ओर से पहले ही तिथिवार समय-सारिणी जारी की जा चुकी है। अब जबकि एक दिन का समय बचा है, ऐसे में प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र भी एनटीए की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
इस बीच चार अक्तूबर को द्वितीय पाली में होने वाली बीपीएड की प्रवेश परीक्षा को अब 29 सितंबर को तृतीय पाली में कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 29 सितंबर को होने वाले और तीन अक्तूबर को होने वाली परीक्षा को भी टालने का निर्णय लिया गया है। नई तिथियों की घोषणा वेबसाइट पर कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना आवेदन फार्म का नंबर, जन्म तिथि डालना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया जैसे जैसे होगी बढ़ती जाएगी। एनटीए की ओर से वेबसाइट पर जारी नोटिस में यह भी कहा गया है कि 29, 30 सितंबर और एक, तीन और चार अक्तूबर को होने वाली प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र भी जल्द ही अपलोड हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें