फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बदमाशों का दुस्साहस: घर में घुसकर अकेली महिला को पीटा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी लूटी

Tue, 14 Sep 2021 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महिला घर में अकेली रहती है। बच्चे बाहर नौकरी करते हैं और पति की पहले ही मौत हो चुकी है। सोमवार की रात चोरों ने मौका पाकर महिला के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
घायल महिला और बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के देवचंदपुर गांव में सोमवार की रात घर में अकेली रह रही महिला के घर में चोर घुस गए। उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आलमारी में रखे दस हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये के जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी गांव वालों को सुबह महिला की चीख-पुकार सुनकर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का उपचार कराया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, देवचंदपुर गांव निवासी रेखा सिंह गांव के बाहर मकान बना कर रहती है। महिला के पति मुकेश सिंह पश्चिम बंगाल पुलिस में कार्यरत थे, जिनकी कई साल पहले मौत हो गई थी। महिला के दो बच्चे विवेक और विशाल बाहर नौकरी करते हैं।

महिला घर अकेली रहती है। घटना की रात पांच की संख्या में मुंह बांधे बदमाश लोहे की रॉड और रम्मा से लैस होकर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। महिला के शोर मचाने से पहले उस पर बदमाशों ने हमला कर दिया और कान का झुमका खींच लिया, जो सोने का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर आलमारी में रखे करीब दस हजार रुपये नगद, सोने की दो बाली, दो अंगूठी और चांदी की एक जोड़ी लरी, एक जोड़ी रक्षा लूट कर भाग निकले। रात में ही महिला ने काफी शोर मचाया, लेकिन गांव के बाहर होने के कारण किसी तक उसकी आवाज नहीं पहुंची। सुबह टहलने निकले गांव वालों को महिला की आवाज सुनकर घटना की जानकारी हुई।

सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने महिला का उपचार कराया। इसके बाद बदमाशों के बारे में जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें