चोर घर से लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद, करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य सामान और कपड़े लेकर फरार हो गए। घटना का पता पड़ोसियों को तब चला जब उन्हें घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पड़ोसियों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस अभी उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलने पर जयप्रकाश मेहता जम्मू-कश्मीर से बुधवार को वाराणसी पहुंचे। घर की स्थिति देखने के बाद उन्होंने चितईपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया। जयप्रकाश मेहता मूल रूप से सोनभद्र जिले के ओबरा के निवासी हैं और उन्होंने नासीपुर स्थित विवेक नगर कॉलोनी में मकान बनवाया है, जहां उनका परिवार रहता है।
थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि चोरी की घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर मामले के जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।