फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 21 लाख की चोरी: बंद मकान को चोरों ने खंगाला, दो लोगों से पूछताछ; सीसी कैमरे से भी पड़ताल

Wed, 03 Jun 2026 10:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित विवेक नगर कॉलोनी में बंद मकान से चोर डेढ़ लाख रुपये नकद, करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार बाहर था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बिखरे सामानों को दिखाता भुक्तभोगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: चितईपुर थाना क्षेत्र के नासीपुर स्थित विवेक नगर कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात समेत करीब 21 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदेह के आधार पर दो युवकों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विवेक नगर कॉलोनी निवासी जयप्रकाश मेहता जम्मू-कश्मीर पावर कॉरपोरेशन में कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान उनकी पत्नी और बच्चे भी घर से बाहर गए हुए थे, जिससे मकान कई दिनों से बंद पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने एक जून की रात घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

चोर घर से लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद, करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य सामान और कपड़े लेकर फरार हो गए। घटना का पता पड़ोसियों को तब चला जब उन्हें घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पड़ोसियों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस अभी उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलने पर जयप्रकाश मेहता जम्मू-कश्मीर से बुधवार को वाराणसी पहुंचे। घर की स्थिति देखने के बाद उन्होंने चितईपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया। जयप्रकाश मेहता मूल रूप से सोनभद्र जिले के ओबरा के निवासी हैं और उन्होंने नासीपुर स्थित विवेक नगर कॉलोनी में मकान बनवाया है, जहां उनका परिवार रहता है।

थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि चोरी की घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर मामले के जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें