वाराणसी। पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बृहस्पतिवार को अपराह्न पराड़कर स्मृति भवन परिसर में विधायक निधि से शहर दक्षिणी की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिन पर दो करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी के तहत उन्होंने पराड़कर स्मृति भवन परिसर में 15 लाख की लागत से बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्ग दर्शन में जितना विकास कार्य हुआ है, उतना बीते 70 वर्षों में नहीं हुआ। विधानसभा क्षेत्र में दो हजार 400 करोड़ की परियोजनाओं पर काम हो चुका है। विकास की संभावनाओं के मद्देनजर यहां 5 लाख करोड़ का निवेश हो चुका है। अयोध्या के लिए विजन प्रपत्र तैयार किया जा रहा है। स्वागत काशी पत्रकार संघ के महामंत्री डॉ. अत्रि भारद्वाज ने और संचालन रोहित चतुर्वेंदी ने किया। आभार संघ के अध्यक्ष सुभाषचन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान संघ के कोषाध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष योगेश गुप्त, राजनाथ तिवारी, बीबी यादव, आलोक श्रीवास्तव, गणेशजी गुप्ता, नलिन नयन मिश्र, आत्मा विशेश्वर, संदीप चतुर्वेदी समेत कार्यदायी संस्था यूपी सिडको, जलनिगम और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो
कालभैरव की विशेष आरती की
वाराणसी। पर्यटन मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने बृहस्पतिवार को पीएम मोदी पर किए जा रहे विपक्ष के कुत्सीत प्रयासों से रक्षा करने के लिए काशी कोतवाल दरबार में विशेष आरती की। इस मौके पर भाजपा महानगर के उपाध्यक्ष आत्मा विशेश्वर यहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद