अजय राय ने कहा कि फिल्म का चुनावी भाषणों में भाजपा नेताओं ने साम्प्रदायिक एजेंडे के रुप में भरपूर इस्तेमाल किया है। इसके बाद चल रही चुनाव प्रक्रिया के बीच मतदान से पहले ही उसे उत्तर प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया, जबकि नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया से गुजर रहा उत्तर प्रदेश भी चुनाव आचार संहिता से आच्छादित है।
फिल्म द केरल स्टोरी को यूपी में टैक्स फ्री करने को कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने राजनीतिक मुद्दा बताया है। कहा कि ऐसा कर उत्तर प्रदेश सरकार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से कार्यवाही की मांग की है।
अजय राय ने कहा कि फिल्म का चुनावी भाषणों में भाजपा नेताओं ने साम्प्रदायिक एजेंडे के रुप में भरपूर इस्तेमाल किया है। इसके बाद चल रही चुनाव प्रक्रिया के बीच मतदान से पहले ही उसे उत्तर प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया, जबकि नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया से गुजर रहा उत्तर प्रदेश भी चुनाव आचार संहिता से आच्छादित है। इसके बीच ऐसी घोषणा का मकसद प्रदेश के शेष बचे निकाय चुनाव और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ के लिये साम्प्रदायिक संदेश की कार्रवाई है। ऐसे में चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेकर उचित निषेधात्मक एवं दंडात्मक कदम उठाना चाहिए।