फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: हॉस्टल नहीं होटल में ठहरेंगे खिलाड़ी और कर्मचारी, जानें- और क्या है व्यवस्था ?

Tue, 09 May 2023 02:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू आईआईटी के स्टूडेंट्स एक्विटी सेंटर इंडोर हॉल  26 से 29 मई तक कुश्ती प्रतियोगिता और एक से तीन जून तक योग प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें देश भर के 300 से अधिक विश्वविद्यालयों के 500 से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षण शामिल होंगे।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू आईआईटी में 26 मई से शुरू होने वाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शामिल होने वाले खिलाड़ी और कर्मचारी हॉस्टल में नहीं होटल में ठहरेंगे। खिलाड़ियों खेल स्थल तक लाने ले जाने के लिए बस की सुविधा होगी। मंगलवार कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। इसमें खेल के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों जानकारी ली। बैठक में नगर आयुक्त शिपू गिरी, सीएमओ, जिलाधिकारी, बीएचयू, बीएचयू आईआईटी, एसीपी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, खेलो इंडिया के अधिकारी आदि शामिल हुए। बुधवार को कमिश्नरी सभागार तैयारियों समीक्षा अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल करेंगे। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: राजस्थान से वाराणसी की पहाड़िया मंडी आ रही पिकअप हरहुआ में पलटी, सड़क पर दूर-दूर बिखरे बैंगन
विज्ञापन

बीएचयू आईआईटी के स्टूडेंट्स एक्विटी सेंटर इंडोर हॉल  26 से 29 मई तक कुश्ती प्रतियोगिता और एक से तीन जून तक योग प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें देश भर के 300 से अधिक विश्वविद्यालयों के 500 से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षण शामिल होंगे। जिनके रहने खाने की सुविधा के साथ थॉमस ग्रुप को नामित किया गया है।  खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बीएचयू आईआईटी के आसपास के दो होटलों को बुक किया गया है। इनमें 120 कमरों की व्यवस्था की गई है। एक कमरे में दो खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इससे पहले खिलाड़ियों को बीएचयू के छात्रावास में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन छात्रावासों एसी न होने से ठहरने की व्यवस्था होटलों में कई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें