फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नालों की सफाई की डेडलाइन 15 जून, एक जून से चलेगा महाअभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जलभराव की समस्या दूर करने के लिए शुक्रवार को सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में बैठक हुई। इसमें मेयर अशोक कुमार तिवारी ने स्पष्ट किया कि नालों की सफाई के लिए 15 जून की डेडलाइन तय है। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए एक जून से विशेष महा अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 जून तक सभी प्रमुख नालों और सीवर लाइनों की सफाई हर हाल में पूरी कराई जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि ढाई करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई अत्याधुनिक सुपर साॅकर मशीन को बड़े नालों की सफाई के लिए तुरंत मैदान में उतारा जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नालों के साथ-साथ जेटिंग मशीनों के माध्यम से सीवर लाइनों की भी सघन सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त रामनगर और सूजाबाद सहित कुल 22 वार्डों में सीवर और पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्य जून के प्रथम सप्ताह से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह, जल निगम के अधीक्षण अभियंता, प्रोजेक्ट मैनेजर कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें