फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मुंबई की पांच घंटे और शारजाह की फ्लाइट एक घंटे देरी से रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दो प्रमुख उड़ानें घंटों विलंबित हुईं। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एसजी-506 को वाराणसी से मुंबई के लिए शाम 5:25 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन विमान निर्धारित समय पर वाराणसी नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

इसके चलते उड़ान करीब पांच घंटे विलंबित हो गई और रात 10:30 बजे रवाना हुई। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स-183 को वाराणसी से शारजाह के लिए रात 9:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह भी देरी से संचालित हुई और रात 10 बजे रवाना हो सकी। देर रात तक एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों और उनके परिजनों की आवाजाही बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें