फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय से 12 बार बढ़ाई तिथि, पर शाही नाला अबतक नहीं हुआ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही नाला की सफाई 2016 में पूरी होनी थी, लेकिन किसी न किसी कारण से 12 बार इसकी समय सीमा बढ़ाई जा चुकी है। इसकी सफाई और मरम्मत पूरी नहीं होने से शहर में सीवर की समस्या बरकार है। अस्सी पर एक बार फिर से सीवर ओवरफ्लो करने लगा है। पिछले दिनों यहां पर दो दुर्घटनाएं हुई थीं। इसमें महिलाएं और युवतियां चोटिल हो गई थीं। यहां की लाइन को बेनियाबाग के शाही नाले के निर्माण कार्य के चलते बंद किया गया है। यही हाल शहर के अन्य इलाकों का भी है। शाही नाले की सफाई अब दिसंबर में पूूरी होगी। फिलहाल बारिश के चलते काम बंद है। सितंबर से फिर से काम शुरू होगा।
विज्ञापन

शाही नाला की 6.1 किलोमीटर तक सफाई हो चुकी है। अभी 600 मीटर लंबाई में सफाई बाकी है। शाही नाला की सफाई पूरी होने के बाद राजघाट, बेनिया, चेतगंज में बिछी पाइप लाइन हटाई जाएगी। शहर के छोटे-बड़े नालों की सफाई के बाद भी लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है, क्योंकि ज्यादातर शहरी नालों का पानी शाही नाले के जरिए ही गंगा में जाता है।
रामकटोरा पर शाही नाले को किया जा रहा डायवर्ट
रामकटोरा पर शाही नाले को डायवर्ट किया जा रहा है। यहां से खिड़कियां घाट जाने वाली लाइन को चौकाघाट की ओर मोड़ा जा रहा है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सीवर खिड़कियां घाट के बजाय चौकाघाट पंपिंग स्टेशन पर जाएगा। जहां से इसे दीनापुर एसटीपी में ट्रीटमेंट के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शाही नाले की मरम्मत बारिश के चलते इन दिनों नहीं हो रही है। सितंबर में काम शुरू होगा। यह काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। रामकटोरा से चौकाघाट तक खिड़किया घाट जाने वाली लाइन को डायवर्ट किया जा रहा है। -एके पुरवार, मुख्य अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें