फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में भाजपा नेता ने लगाया आरोप, टिकट के बदले 25 लाख मांगे

Thu, 02 Feb 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रोहनिया विधानसभा सीट से टिकट मांगने वाले मनीष कुमार सिंह ने पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा पर पैसा मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गुरुवार को पराड़कर भवन में पत्रकारों से बातचीत में मनीष ने कहा कि टिकट देने के लिए उनसे 25 लाख रुपये मांगे गए थे। इसका आडियो उनके पास है, जिसे वह पार्टी फोरम पर रखेंगे। यह भी कहा कि घोषित प्रत्याशी का टिकट नहीं बदले जाने पर वह रोहनिया क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। पांच फरवरी को टिकट के मुद्दे पर रोहनिया में महापंचायत बुलाई गई है।
मनीष ने कहा कि अभी तक पार्टी को सबूत नहीं दिया है।
जल्द ही पार्टी को सभी जरूरी सबूत दे देंगे। उन्होंने कहा, इस बार पार्टी में टिकट वितरण में आर्थिक भ्रष्टाचार हुआ है। हर बार युवा मोर्चा के लोगों को टिकट में वरीयता दी जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। इससे युवाओं के अलावा पार्टी कार्यकर्ता भी नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें