फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में कोहरे और ठंड का यू टर्न, सामान्य जनजीवन हुआ बेपटरी

Thu, 02 Feb 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
दिन में 10 बजे के बाद साफ हुआ आसमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद बुधवार की रात से एक बार फिर मौसम बिगड़ गया। हवा में नमी और वातावरण में गरमी के चलते आसमान में बादल छा गए। रात दो बजे के बाद से बिछी कोहरे की चादर गुरुवार को सुबह दस बजे तक तनी रही। इसके चलते वाहन चालक दिन में भी लाइट जला कर चलते रहे।
विज्ञापन

इससे लोग बेहाल रहे, सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 
जम्मू से चले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद बुधवार की आधी रात के बाद ही आसमान में बादल छा गए थे। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने गलन भी बढ़ा दी है।
इससे एक बारगी लोग फिर सिहरन महसूस करने लगे हैं। बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजीव भाटला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बिगड़ा है।
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ाई है।
रात और सुबह के वक्त अगले तीन दिन तक कोहरे की धुंध छाई रह सकती है। बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बलिया में न्यूनतम तापमान 8, सोनभद्र सें 7, चंदौली-जौनपुर-भदोही में 10 तथा मिर्जापुर में 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें