फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नंबर प्लेट की जगह लिखा ठाकुर, बीच सड़क टशन दिखा रहे थे युवक,पुलिस ने हजारों का चालान थमाया, कार सीज

Wed, 18 Jan 2023 12:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने बताया कि कार चालक ने बताया कि उसके पिता महाराजगंज जिले में बतौर इंस्पेक्टर तैनात हैं। इसलिए कार पर पुलिस लिखा मोनोग्राम लगा है। पुलिस ने 28 हजार 500 रुपये का चालान भी थमा दिया। 
विज्ञापन
बीच सड़क रंगबाजी, पुलिस लिखी गाड़ी सीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी पर नंबर प्लेट की जगह ठाकुर लिखना कार मालिक को भारी पड़ गया। मामला अर्दली बाजार के पास का है। जहां मंगलवार की रात एसयूवी खड़ी करके युवक रंगबाजी दिखा रहे थे। नंबर प्लेट पर ठाकुर और पुलिस लिखे गाड़ी को कैंट पुलिस ने सीज कर दिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने बताया कि कार चालक ने बताया कि उसके पिता महाराजगंज जिले में बतौर इंस्पेक्टर तैनात हैं। इसलिए कार पर पुलिस लिखा मोनोग्राम लगा है। पुलिस ने 28 हजार 500 रुपये का चालान भी थमा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लिखी गाड़ी सीज - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आए दिन इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं। जहां गाड़ियों पर नंबर प्लेट की जगह जाति या पद लिखकर टशन जमाया जाता है। हांलाकि पुलिस ऐसे मामलों पर एक्शन भी लेती है लेकिन फिर भी ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें