फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बंदरों का आतंक: तीन हजार से अधिक बंदर ऐसे जो हैं खतरनाक, नगर निगम ने क्यों साधी चुप्पी ?

Wed, 07 Sep 2022 08:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि बंदर अब घरों में घुस रहे हैं। नगर निगम में बंदरों के आतंक को लेकर आए दिन शिकायतें आ रही हैं,वहीं नगर निगम ने अभी तक चुप्पी साधी हुई है। 
विज्ञापन
बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर में कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। वहीं नगर निगम इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। नगर निगम में बंदरों के आतंक को लेकर आये दिन शिकायतें आ रही हैं, लेकिन नगर निगम यह कह कर कन्नी काट ले रहा है कि वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व नगर निगम ने अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा था। उस समय वन विभाग ने केवल दो सौ बंदरों को ही पकड़ने की अनुमति नगर निगम को दी थी। नगर निगम के जिला पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी का कहना है कि वन विभाग हमें अनुमति नहीं दे रहा है। अनुमति मिलते ही दोबारा अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें