फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Bill: बिजली का बिल जमा कराने के लिए ठग डाउनलोड करवाते हैं एप और फिर लाखों की ठगी

Wed, 07 Sep 2022 07:49 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में आए दिन बिजली के बिल के नाम पर लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। ठग पहले बिजली के बिल की कॉपी व्हाट्सएप पर मांगते हैं और फिर एक एप डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। 
विज्ञापन
electricity bill - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में आए दिन बिजली के बिल के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। तमाम सरकारी प्रयासों के बावजूद ऑनलाइन ठगी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के नंदलाल यादव निवासी ओम नगर फेस टू भी शिकार हुए।

विज्ञापन

तहरीर के अनुसार नंदलाल यादव ने बताया कि उनके मोबाइल पर ठग द्वारा फोन किया गया और जमा बिजली के बिल की कॉपी व्हाट्सएप पर मांगते हुए एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। जिसका विश्वास करते हुए उन्होंने ऐप डाउनलोड किया।
ऐप डाउनलोड करते ही सात बार में एक लाख, नवासी हजार,सात सौ, पच्चपन रुपए कट गए। ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने लालपुर पांडेपुर पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर अज्ञात ठग के खिलाफ 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें