फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में दबंगों का आतंकः लंका दूध सट्टी के पास की कई राउंड फायरिंग, राहगीरों को मारा-पीटा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 26 Aug 2021 11:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बेखौफ दबंगों ने  कई राहगीरों के साथ मारपीट भी की। नगवा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। लंका थाने की पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के जरिये आरोपियों को चिन्हित करने में जुट गई है। 
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में दूध सट्टी के पास बीती रात बेखौफ दबंगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत का माहौल बना दिया। गोलियों की तड़तड़ाहत से पूरा इलाका गूंज उठा। 15 से 20 की संख्या में जुटे दबंगों ने शराब के नशे में धुत होकर कई राउंड फायरिंग की। कई राहगीरों के साथ मारपीट भी की। नगवा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। लंका थाने की पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के जरिये आरोपियों को चिन्हित करने में जुट गई है।  

विज्ञापन


लंका थाना अंतर्गत नगवा मार्ग पर स्थित दूध सट्टी के पास बुधवार की देर रात डेढ़ बजे के बाद 15 से 20 की संख्या में युवक जुटे और शराब पीने-पिलाने का दौर शुरू हुआ। जब नशे में धुत हुए तो आपस में ही भिड़ गए। इसी बीच भगवानपुर निवासी एक युवक ने असलहा निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी।

बीएचयू गेट के नजदीक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर ऑटो और रिक्शा वाले भाग खड़े हुए। रात में खुलने वाली चाय की कई दुकानें भी धड़ाधड़ बंद होनी शुरू हो गईं। युवकों ने कई राहगीरों को भी मारा-पीटा। आधे घंटे तक अराजकता का माहौल बना रहा। हालांकि इस पूरी घटना से नगवा पुलिस अनजान बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह लंका थाने की पुलिस ने दूध सट्टी के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगालना शुरू किया। अबतक पुलिस की जांच में सामने आया है कि भगवानपुर के कुछ मनबढ़ युवकों की आपस में मारपीट हुई थी। इस मामले में आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें