फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अब किराएदारों को भी देना होगा यूजर चार्ज, नगर निगम ने बनाई कार्य योजना; किया सर्वे

Fri, 17 May 2024 05:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: नियमानुसार जो लोग भी कूड़ा फेंकते हैं या निकालते हैं। उन सभी को यूजर चार्ज देना है। अभी सभी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी अब मकान मालिकों के साथ किराएदारों को भी कूड़ा उठान का यूजर चार्ज देना होगा। ज्यादातर मामलों में केवल मकान मालिक ही यूजर चार्ज देते हैं। जबकि इनके यहां रहने वाले किराएदार भी कूड़ा फेंकते हैं। इसे देखते हुए सर्वे किया जा रहा है, ताकि किराएदारों से भी यूजर चार्ज वसूला जा सके।

विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए सर्वे चल रहा है। इस दौरान पता चला कि कई किराएदार यूजर चार्ज नहीं देते हैं। नवविस्तारित इलाकों को भी शामिल करने की तैयारी है।

शहर में 2.20 लाख भवन स्वामी हैं। इनमें से 75 हजार से अधिक भवनों के मालिक अपने मकान का एक से दस कमरे तक किराए पर चला रहे हैं। इन सभी से यूजर चार्ज वसूला जाएगा। एक व्यक्ति से 50 रुपये प्रतिमाह यूजर चार्ज लिया जाता है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि यूजर चार्ज से होने वाली वसूली से साफ-सफाई के लिए बेहतर उपाय किए जाते हैं। इससे नगर निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें