दुकानदार ने ही एक्सपायरी डेट की दवा दे दी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इसल दौरान दुकानदार ने दरवाजा बंद कर खुद को बचाया।
सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को शांत कराते हुए वापस भेज दिया। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि दवा के दुकानदार और चिकित्सक को हिरासत में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।