फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli Corona Update: एक संक्रमित की मौत, तीन बैंककर्मी सहित 45 नए पॉजिटिव मिले

Fri, 07 Aug 2020 11:54 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

  • कोरोना संक्रमित 35 लोग स्वस्थ होकर अस्तपाल से लौटे घर
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के एक और कोरोना संक्रमित की बीएचयू में मौत हो गई। इस तरह जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या बढ़कर दस हो गई। वहीं शुक्रवार को तीन प्रवासी, तीन बैंक कर्मी, दो रेलकर्मी सहित कुल 45 नए संक्रमित मिले है। दूसरी तरफ कोरोना को मात देकर 35 लोग घर वापस लौटे। शुक्रवार को मिली संक्रमितों की रिपोर्ट में एक बालिका, एक बालक, 12 महिला और 32 पुरूष हैं। 

विज्ञापन


इनमे से एक आंध्र प्रदेश, एक गुजरात, एक मेरठ से आए है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। संक्रमितों में दो पुलिसकर्मी, एक अधिवक्ता, दो रेलवे गार्ड, दो गृहणी,  एक प्राईवेट जाब कर्मी, एक लेबर, एक मिस्त्री, एक समाज सेवक, तीन पीडीडीयू नगर स्थित बैंकों के कर्मी, एक साइकिल स्टोर से, एक सफाई कर्मी, एक छात्र, एम प्राईवेट टीचर है।

विज्ञापन

संक्रमितों में बरहनी के पांच, चकिया के चार, चंदौली नगर के चार, ग्रामीण क्षेत्र से दो, धानापुर के दो, नियामताबाद के 13, पीडीडीयू. नगर के 3, सकलडीहा के 6, शहाबगंज के 6 रहवासी है। एक व्यक्ति वाराणसी जिले का रहने वाला है। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई जा रही है। 

वहीं शुक्रवार को 35 लोगों ने कोरोना को मात दी। इन्हें कोविड एल-1 फैसिलिटी सेंटर से छुट्टी दी गई। वहीं बीएचयू वाराणसी में इलाज के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई।इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर  1081 हो गई। इसमे एक्टिव केस 285 है जबकि 786 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें