फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पूर्वांचल के युवाओं को हुनरमंद बनाने की पहल, पिंडरा में 200 करोड़ से बनेगा टेक्नोलॉजी सेंटर

Wed, 26 Jun 2024 05:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के पिंडरा में 200 करोड़ से टेक्नोलॉजी सेंटर बनाया जाएगा। 20 एकड़ में बनने वाले टूल रूम के लिए वर्ष 2016 में 200 करोड़ का रुपये आवंटन हुआ था। 
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी समेत पूर्वांचल के युवक-युवतियों को हुनरमंद बनाने के लिए पिंडरा में 200 करोड़ से टेक्नोलॉजी सेंटर (टूल रूम) बनाया जाएगा। इसके लिए 20 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इससे औद्योगिक इकाइयों को हुनरमंद लोग मिलेंगे। हैदराबाद की तरह ही कक्षा आठ से बीटेक करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 20 एकड़ में बनने वाले टूल रूम के लिए वर्ष 2016 में 200 करोड़ का रुपये आवंटन हुआ था। रामनगर, शाहंशाहपुर, चांदपुर, राजातालाब, रोहनिया क्षेत्र में जमीन देखी गई थी, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

लघु उद्योग भारत्ती के प्रयास से पिंडरा में 20 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। शासन ने जमीन अधिग्रहण पर मुहर लगा दी है। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की कबीरचौरा स्थित कार्यालय में हुई बैठक में 20 एकड़ जमीन मिलने के बाबत खुशी जताई गई। अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि काशी में सात साल से अटकी टूल रूम निर्माण की मांग पूरी हुई है।  
विज्ञापन


ट्रक से लेकर रेल तक की डिजाइन भी बनेगी
इसके जरिये कक्षा आठ से बीटेक तक के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें फैब्रिक्स, टेक्सटाइल, होजरी, लेदर, इंजीनियरिंग, मशीनरी आदि शामिल है। ट्रक से लेकर रेल इंजन, कोच तक की डिजाइन तक चनाई जाएगी। बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलेगा। कुशल श्रमिक तैयार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें